ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
रोजाना एक अरब लोग करते हैं व्हाट्सऐप का इस्तेमाल
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 3:09:56 PM
रोजाना एक अरब लोग करते हैं व्हाट्सऐप का इस्तेमाल

नई दिल्ली, (हि.स.)। व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि रोजाना 1 अरब उपभोक्ता उसकी एप्लीकेशन का प्रयोग करते हैं और मासिक आंकड़ों की बात की जाए तो यह 1.3 अरब पहुंच जाता है। 
कंपनी के मुताबिक रोजाना 55 अरब मैसेज शेयर किये जाते हैं जिनमें 1 अरब तो केवल वीडियो होती हैं। वहीं 4.5 अरब फोटो शेयर किये जाते हैं। 
व्हाट्सऐप के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि करीब 60 भाषाओं में व्हाट्सऐप का प्रयोग किया जाता है। करीब 25 करोड़ उपयोगकर्ता व्हाट्सऐप स्टेट फीचर का उपयोग करते हैं। 
फेसबुक ने साल की दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। कंपनी का इश्तिहार बेस भी लगातार बढ़ रहा है। फेसबुक ने फरवरी 2014 में व्हाट्सऐप का अधिग्रहण किया था। 
व्हाट्सऐप के भारत में करीब 20 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। अब लोग इसकी वीडियो कॉलिंग और वायस कॉलिंग का भी काफी उपयोग करने लगे हैं।
व्हाट्सऐप के सीईओ जेन कोम ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है, ‘‘इस नए माइलस्टोन का जश्न मनाते हुए हम यूजर्स को इसमें पहले से ज्यादा काम के फीचर्स देने का साथ यह भी ध्यान दिया जाएगा कि आपके उम्मीद के मुताबिक यह सिक्योर और सिंपल रहे।’’
उल्लेखनीय है कि फेसबुक ने जब व्हाट्सऐप का अधिग्रहण किया था तो उस समय ऐप को रोजाना 35 करोड़ लोग उपयोग करते थे। हाल ही में व्हाट्सऐप ने किसी भी तरह की फाइल सेंड करने का ऑप्शन दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS