बिज़नेस
सीबीईसी में 4 नए सदस्य नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 8:02:56 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। अप्रत्यक्ष करों की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था केंद्रीय राजस्व एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) में चार वरिष्ठ नौकरशाह को नियुक्त किया गया है।
बोर्ड और इसके अधिकारियों की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने में अहम भूमिका रही है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जॉन जोजफ, सुशांत कुमार पांडा, अमिता पुरी और प्रणव कुमार दास को इस बोर्ड का नया सदस्य बनाने की स्वीकृति दे दी है।
गौरतलब है कि यह चारों वरिष्ठ नौकरशाह बोर्ड के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं। जोजफ को सब को हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का इंटेलिजेंस प्रमुख बनाया गया था। बोर्ड में अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 6 सदस्य हो सकते हैं।