बिज़नेस
डब्ल्यूटीओ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि जे एस दीपक ने डब्ल्यूटीओ डीजी को अपना क्रिडेंशियल सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 3:20:04 PMनई दिल्ली, (हिस)। विश्व व्यापार संगठन के लिए भारत के राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि जे एस दीपक ने मंगलवार 6 जून 2017 को डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो एजवेडो को अपना क्रिडेंशियल सौंपा। डब्ल्यूटीओ के डीजी ने राजदूत जे एस दीपक का स्वागत किया और संगठन में खासतौर से दिसंबर 2017 में ब्यूनस आयर्स में होने वाली डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय कांफ्रेंस में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।