ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
इस साल विकास दर के 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना : अरविंद पनगढ़िया
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 3:47:51 PM
इस साल विकास दर के 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना : अरविंद पनगढ़िया

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीर्ष आर्थिक सलाहकार व नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि मार्च 2018 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

नीति आयोग के तीन वर्षों के कार्य को लेकर की गई प्रेसवर्ता में पनगढ़िया ने कहा कहा कि 2019 तक देश की आर्थिक विकास दर 8 फीसदी से ज्‍यादा होगी। उन्होंने कहा, “हम कई मायनों में आगे बढ़े हैं। बहुत सी अच्छी चीजें हुई हैं| विकास में सुधार आया है और एफडीआई में भी उछाल दिखा है।” 

उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार भारत ने दुनिया में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपना शीर्ष स्थान खो दिया है। इस तिमाही में चीन की जीडीपी 6.9 फीसदी रही। आधिकारिक अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 के लिए जीडीपी का आंकड़ा 7.1 प्रतिशत पर आ गया है। 2015-16 में विकास दर 7.9 फीसदी थी। 

वहीं अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि वार्षिक आधार पर भारत अभी भी चीन से आगे है। नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में जिन सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है उनसे भारतीय अर्थव्यवस्था फिर तेज वृद्धि की राह पर होगी।

 

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में भारत सबसे तेज प्रमुख अर्थव्यवस्था का तमगा फिर हासिल कर लेगा। अगर 2016-17 के वित्त वर्ष को देखें तो भारत चीन से आगे रहा है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि रफ्तार पकड़ेगी और यह कम से कम 7.5 फीसद रहेगी। आने वाले वर्षों में यह और तेजी से बढ़ेगी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS