बिज़नेस
अरविंद सुब्रमण्यम ने दिल्ली के विधायकों को सिखाये जीएसटी के गुर
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 3:10:23 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद सुब्रमण्यम ने सोमवार को दिल्ली सरकार के विधायकों को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के गुर सिखाये। दिल्ली विधानसभा में जीएसटी पर आयोजित एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि जीएसटी एक वैल्यू एडेड टैक्स है। यह केंद्र और राज्य को एक टैक्स के दायरे में ले आएगा। इसमें खरीद और बिक्री की पूरी डिटेल मौजूद होगी। जिससे 3 बिलियन इनवॉइस का मिलान एक साथ किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार बहुत कम हो जाएगा। साथ ही इससे अंतरराज्यीय टैक्सों का अंतर भी ख़त्म हो जायेगा। ये मेक इन इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे एक बड़ा राजनीतिक फायदा यह होगा कि राज्य और केंद्र मिलकर प्रत्येक टैक्स डिसाइड करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया एवं एसएन सहाय, प्रधान सचिव (वित्त) ने दिल्ली सरकार के संदर्भ में इसकी प्रासांगिकता पर विधायकों का ज्ञानवर्धन किया।