बिहार
छात्र जदयू नेता के बेलबनवा घर पर गोलीबारी में अब चार नामजद, गिरफ्तारी को कर रही पुलिस रेड
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 10:36:30 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। शहर के बेलबनवा स्थित छात्र जदयू के प्रदेश नेता इरफान अहमद उर्फ शम्सी खान के घर पर मंगलवार की रात गोलीबारी की घटना में अब पुलिस ने चार लाेगों को नामजद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीता से लिया है। नगर पुलिस चारो नामजद की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ रेड कर रही है। मालूम हो कि छात्र नेता इरफान उर्फ शम्सी खान के पिता ठेकेदार तुफैल अहमद ने गोलीबारी की घटना के बाद दो युवकों का नाम बताया था और दो अज्ञात थें। फिर उन्होंने दो अन्य की पहचान कर चार युवकों पर गोलीबारी का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है। चारों आरोपियों में श्रीकृष्णनगर निवासी अनंत कुमार सिंह व सदर अस्पताल कैंपस निवासी शम्स खां के अलावा शम्स अंबर व रिंकू गुप्ता को भी नामजद किया है। यहां बता दे कि मंगलवार की रात ठेकेदार तुफैल अहमद अपने बेलबनवा स्थित निवास पर अपने दो पुत्रों क्रमश: छात्र जदयू के महासचिव इरफान उर्फ शम्सी खान व सन्नी खान के साथ अलाव ताप रहे थें। तभी दो बाइक सवार युवक आए और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। उन्होंने पुलिस को बताया था कि फायरिंेग करने के बाद वे पश्चिम दिशा में भाग गये। श्री अहमद ने पुलिस को बताया था कि श्रीकृष्ण नगर निवासी अनंत कुमार सिंह व सदर अस्पताल कैंपस निवासी शम्स खां व अन्य दो युवकों ने गोली चलाई है।