बिहार
सुशील मोदी ने कहा खेतों और घरों के लिए अलग होगी बिजली लाइन
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 5:11:41 PMपटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अगले दो साल के भीतर खेतों और घरों के लिए अलग-अलग बिजली लाइन होगी। केंद्र ने इसके लिए साढ़े छह करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। यह बात उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि मेेले में कही।
इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि इस साल 16 राज्यों के कृषि यंत्र कंपनियां यहां शिरकत कर रही है। अगले साल से विदेशी कंपनियां भी शिरकत करेगी। रैयत किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने की व्यवस्था की जा रही। राज्य सरकार कांट्रेक्ट फार्मिंग के लिए नियम बना रही है।
8वां चार दिवसीय राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला गांधी मैदान में गुरुवार से शुरू हो गया। यह 25 तक चलेगा। इसमें देश-विदेश के कृषि यंत्र निर्माता भाग ले रहे हैं। मेला का मुख्य आकर्षण छोटे किसानों एवं सब्जी उत्पादकों के लिए मोबाइल कोल्ड स्टोरेज है। अनुदानित दर पर किसान इस प्रकार के कोल्ड स्टोरेज स्थापित कर सकते हैं।