बिहार
मंगल पांडेय ने कहा वोट बैंक के लिए राजद के युवराज कर रहे राहुल का अनुशरण
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 6:16:25 PMपटना | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार को घोटालों का प्रदेश कहे जाने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है और कहा कि वे जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। वोट बैंक बनाने के लिए राजद के युवराज आज-कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुशरण कर दलितों के यहां भोजन कर रहे हैं, लेकिन जनता राजद के दलित प्रेम से अच्छी तरह वाकिफ है।
पांडेय ने रविवार को यहां कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है कि बिहार को घोटालों का प्रदेश किसकी वजह से कहा जाता था। अब बिहार में सुशासन की सरकार है और घोटाले के मास्टर माइंड बिरसा मुंडा जेल में घोटाले का तगमा लिए झारखंड हाईकोर्ट से रहम की भीख मांग रहे हैं | तेजस्वी के बयान पर कहा कि राजग में सब ठीक-ठाक है। तेजस्वी अपनी विरासत बचाने पर ध्यान दें। राजग के घटक दल एकजुट हैं और आगामी उपचुनाव भी सबकी सहमति से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पहले अपने महागठबंधन की चिंता करें। उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के नेताओं की विरोधाभास बयानबाजी से ही पता चलता है कि उपचनुाव में राजद की क्या स्थिति होगी।
तेजस्वी को याद दिलाते हुए पांडेय ने कहा कि दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले यह क्यों नहीं बताते कि दलितों पर सबसे अत्याचार और नरसंहार किसके शासनकाल में और किसके इशारे पर हुआ। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यात्रा के बहाने जनता का मूड भांप भंपा रहे हैं, लेकिन उत्साहित तेजस्वी को यह नहीं भूलना चाहिए की भीड़ जनमत में नहीं बदलती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यात्रा के दौरान घोटालों का जिक्र करने से पहले जनता के बीच अपने परिवार द्वारा किए गए हेरा-फेरी का ब्यौरा प्रस्तुत करें, न कि बिहार को बदनाम करें।