बिहार
आरा मंडलकारा में कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2018 6:06:45 PMपटना | बिहार के आरा मंडलकारा में सुबह कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कैदी को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह सभी कैदी अपने वार्ड से बाहर टहलने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान बंदियों के दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गयी और बात मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में एक हत्याकांड में सजा काट रहा बंदी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आरा मंडल कारा में जिले के कई वरीय पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं | कारा में कैदियों के बीच आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं ।