बिहार
आक्रोशित छात्राओं ने श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज में की जमकर तोड़फोड़, हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 7:18:26 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
फॉर्म नहीं भर पाने की आशंका से आक्रोशित छात्राओं ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ कर बवाल किया। सुबह से देर शाम तक कतार में खड़ी छात्राएं फॉर्म ना भर पाने की आशंका के बाद आक्रोशित हो गयीं। जिसके लड़कियों ने कॉलेज में जमकर हंगामा और तोड़-फोड़ की। जानकारी के अनुसार सुबह से देर शाम तक कतार में खड़ी छात्राएं फॉर्म भरने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन समय ज्यादा बीतने के बाद खुद को फॉर्म भरने से वंचित हो जाने की आशंका में छात्राएं आक्रोशित हो गईं। जिसके बाद लड़कियों ने कॉलेज में जमकर तोड़-फोड़ की। छात्राओं ने प्राध्यापकों के अलावा कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। कॉलेज में हंगामे को बढ़ता देख पुलिस को भी फोन किया गया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच छात्राओं का गुस्सा कॉलेज की प्रयोगशाला समेत कीमती सामानों पर निकलता रहा। लड़कियों के गुस्से को देखते हुए प्रिंसिपल ने भी उनके सामने जाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
बता दें कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में थर्ड ईयर के लिए फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर थी। इसके अलावा अधिकांश छात्राओं के सेकेन्ड ईयर के मार्कशीट कॉलेज में नहीं आने से छात्राएं परेशान थी। कॉलेज में कर्मियों की कमी और दो हजार छात्राओं के फार्म भरने के अलावा अंकपत्र को देने में मची अफरा- तफरी के बीच छात्राएं आक्रोशित हो गयी और कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ मचाया। इधर प्रिंसिपल इस पूरी घटना के लिए विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।