बिहार
जगदीशपुर पैक्स में एक माह विलम्ब से शुरू हुई धान की खरीद
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 4:12:17 PMबक्सर, (हि.स.)। जिले में जगदीशपुर पैक्स से धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू हो जानी थी पर तकनीकी कारण से इसे 15 दिसम्बर कर दिया गया था। धान खरीदी कितनी हुयी इसका ब्यौरा अभी तक अधिकारिक तौर पर नहीं मिला है|
मौजूदा वर्ष में धान की पैदावार पांच लाख मैट्रिक टन है जबकि खरीदी महज 87 हजार मैट्रिक टन होनी करनी है जिसकी सामान्य कीमत 1550 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है और ग्रेड-वन धान की कीमत 1590 रुपये है। धान क्रय के लिए कुल 94 केंद्र खोले गए हैं जिनमें 90 पैक्स और चार व्यापार मंडल शामिल हैं।
राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार इस वर्ष धान बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपनाया गया है जिसके तहत 3500 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराकर धान बेचने के लिए लोग कतार में लगे हैं। कड़े नियम के तहत बीते वर्ष के डिफॉल्टर पैक्स व व्यापार मंडल इस बार धान खरीदी नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को 150 क्विंटल जबकि बटाईदारों के लिए 50 क्विंटल धान बेचने का निर्देश दिया गया है।