ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पाकिस्तान के अधिकारीयों से मुलाकात का औचित्य बताए कांग्रेस-राजीव रंजन
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 7:11:47 PM
पाकिस्तान के अधिकारीयों से मुलाकात का औचित्य बताए कांग्रेस-राजीव रंजन

पटना, (हि स ) पाकिस्तानी अधिकारीयों के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक पर फिर से सवाल उठाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस ने देश के दुश्मनों के साथ गुप्त बैठक करने की एक ऐसी नयी परिपाटी को अपना लिया है, जो इससे पहले कभी नही हुई।

संवाददाताओं के साथ बात चीत करते हुए उन्होंने यहाँ कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के बयान से साफ़ है कि इस मुद्दे पर किनारा करने वाली कांग्रेस ने पाकिस्तानियों के साथ हुई बैठक को अब स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में पाकिस्तानी अधिकारीयों के साथ भारत-पाक संबंधों पर बात करने का बयान देने वाले मनमोहन सिंह शायद यह भूल रहे हैं कि वह अब सत्ता में नहीं है और बिना भारत सरकार को बताए इतने संवेदनशील मुद्दे पर बात करने के लिए वह और उनकी पार्टी अधिकृत नहीं है।

मनमोहन सिंह को यह बताना चाहिए कि जब पाकिस्तान मुद्दे पर सरकार की नीति स्पष्ट है कि आतंक और बातचीत एक साथ नही चल सकती तो उसके बावजूद कांग्रेस के नेता देश और सरकार के खिलाफ जा कर पाकिस्तान के सैन्य अधिकारीयों के साथ क्या बात कर रहे थे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि पाकिस्तान भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी पोल खुलने के बाद कांग्रेस पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह से बयान दिलवा के उनकी छवि के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस पार्टी के कार्यों से अच्छे से परिचित है।

कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि पाकिस्तानियों के साथ बैठक का मुद्दा सामने आते ही कांग्रेस ने पहले इसे नकारा और अब जब मनमोहन जी ने इसे स्वीकार कर लिया तो कांग्रेसी प्रवक्ताओं की फ़ौज इस बैठक को सही ठहराने में जुट गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी का यह विरोधाभास दरअसल कांग्रेस के वर्तमान चरित्र को दर्शाता है कि यह साफ़ है कि यह पार्टी सत्ता के लोभ में देश के स्वाभिमान, मर्यादा और सुरक्षा को गिरवी रखने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि देश के दुश्मनों के साथ कांग्रेस की दोस्ती कोई नयी बात नही है, इससे पहले भी डोकलाम मुद्दे पर राहुल गाँधी चीन के राजदूत के साथ इसी तरह बिना सरकार को बताए मिले थे और बात खुलने पर ठीक इसी तरह इनके प्रवक्ता कुतर्कों के सहारे उस बैठक को सही ठहराने पर तुले हुए थे। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए देश को भी दांव पर लगा देने वाली कांग्रेस को अभी तक जनता का मिजाज समझ में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि देश के नाम पर यहाँ का बच्चा-बच्चा एक हो जाता है जिसे श्याद कांग्रेस समझ नहीं पाती है जिसकी वजह से इसकी दुर्गति होती आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है इसिलए कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी ताकतों पर भरोसा करने के बजाए, जनता के हित में काम करना चाहिए अन्यथा जनता उसका पूरा अस्तित्व मिटा देगी।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS