बिहार
राज्यपाल करेंगे युवा उत्सव का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 10:51:55 AMपूर्णिया (हि .स ) राज्यपाल सत्यपाल मलिक पूर्णिया जिला में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के मुख्य अतिथि होंगे | 12 से 14 दिसम्बर तक होने वाले युवा उत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कला संस्कृति मंत्री युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि होंगे | जिसमें गरिमामयी उपस्थिति पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा किशनगंज के सांसद मौलाना असरारुल हक धमदाहा की विधायक श्रीमती लेसी सिंह अमौर के विधायक अब्दुल जलील मस्तान रुपौली की विधायक बीमा भारती,कसबा के विधायक मोहम्मद अफाक आलम पूर्णिया के विधायक विजय खेमका बायसी के विधायक अब्दुल सुभान विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह होंगे |