बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश मंगलवार से पांच दिन के प्रदेश भ्रमण पर
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 9:36:28 AMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार से पांच दिन राजधानी पटना से बाहर रहेंगे। मुख्यमंत्री आठ जिलों की विकास समीक्षा यात्रा को लेकर 11 बजे पटना से हेलीकॉप्टर से पश्चिम चंपारण जिला में बगहा के पतिलार गांव जाएंगे।
16 दिसम्बर तक पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने के साथ जनसभाएं होंगी। जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित एक दर्जन से अधिक विभागों के प्रधान सचिव यात्रा में सीएम के साथ रहेंगे। समीक्षा बैठक के समय पटना में भी अधिकारी विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होंगे।