बिहार
पूर्व मुखिया के घर से चोरों ने उड़ाया बोलेरो
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2017 9:45:35 AMछपरा, (हि.स.)। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर गांव में रविवार की देर रात मुखिया के दरवाजे के सामने खड़ी बोलेरो को अज्ञात चोर उड़ा ले गए।
बताया जा रहा है कि खानपुर गांव के निवासी भलुआं बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सरस्वती देवी के दरवाजे पर एक बोलेरो खड़ी थी। बोलेरो बारात से देर रात को लौटने के कारण चालक ने पूर्व मुखिया के दरवाजे पर खड़ा कर दिया और सोने चला गया। इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।