ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जनभागीदारी से खत्म होगा दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसा कोढ़
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 7:28:37 PM
जनभागीदारी से खत्म होगा दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसा कोढ़

- जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण, भूपेन्द्र को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


राज्य सरकार के सात सरोकार को सफल बनाने के मकसद से अरेराज प्रखंड जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को प्रखंड के रढिया गांव में पौधरोपण कार्यक्रम सह बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र ने कहा कि बिहार सरकार अपने सात सरोकारों को लेकर पूरे प्रदेश में मुहिम चला रही है। इसमें आमलोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ खासकर पर्यावरण प्रदूषण दूर करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम चला रहा है। कहा कि पौधरोपण जीवन का आधार है। जहां पेड़-पौधे अधिक होते हैं वहां हरियाली व खुशहाली आती है। प्रदूषण का स्तर पर भी कम रहता है। वहीं बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाज के लिए कोढ़ बताते हुए आमलोगों से अपनी सोच बदलने की अपील की। वहीं जिलासचिव राधाकृष्ण मिश्रा ने कहा कि राजनीति में बुद्धिजीवियों का आना जरूरी है। क्योंिक बुद्धिजीवी ही राष्ट्र व राज्य को नई दशा व दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। सड़क, विद्यालय व बिजली सभी की हालत में सुधार हुआ है। वहीं दहेज बंदी, शराबबंदी व बाल विवाह बंदी से समाज को नई दिशा मिल रही है। सभा को दिनेश्वर लाल त्रिपाठी, उपेन्द्र पांडेय, जनमेजय पटेल, भोला दूबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण मिश्र ने युवा नेता सह दािर्जलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक भूपेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ मनीष जी को फूल-माला पहना शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया। इसके पूर्व स्कूल परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया गया। मौके पर  रामएकबाल पांडेय, बीएन प्रसाद, लालबाबू, विनय कुमार, प्रदीप कुमार, पिंटू तिवारी, अशोक पांडेय, सोनू दूबे, बंशीलाल, ददन साह आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS