ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के पकड़ीदयाल में 13 वर्षीय किशोर का शव मिला, गुस्साए लोग सड़क पर उतरे,सुबह से सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 12:28:27 PM
मोतिहारी के पकड़ीदयाल में 13 वर्षीय किशोर का शव मिला, गुस्साए लोग सड़क पर उतरे,सुबह से सड़क जाम

हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पकड़ीदया को जाम कर दिया। देशवाणी।

विजय कुमार श्रीवास्तव (सर्वेयर)  की रिपोर्ट।

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल मुख्यालय में एक किशोर का शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गये हैं। गुस्साए लोगों ने पकड़ीदयाल में मुख्य चौक स्थित चारों पथ को शनिवार की सुबह से ही जाम कर दिए हैं। शव को पकड़ीदयाल चोरमा पथ पर रखा गया है। कुछ लोग टायर भी जलाकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। मृतक सागर कुमार 13 वर्ष बृज कुमार के पुत्र था। बताया गया है कि सागर सोमवार से गायब था। उसके परिजन सागर की तलाश में लगे हुए थें कि आज उनके शव को पाकर उनकी सारी उम्मीदें धाराशायी हो गयी। सागर का शव पोखरा के पास मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है।

 समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटाया जा सका था। हालांकि डीएसपी सहित पुलिस पदाधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। बृज कुमार पकड़ीदयाल में ही एक व्यवसायी के गद्दी में काम करते हैं। लोगों का कहना है कि साधारण परिवार के लाडले के हत्यारों को खोजने में पुलिस कितना इन्टरेस्ट लेती है? यह तो समय ही बतलाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS