बिहार
छोटू जायसवाल हत्याकांड में लाइनर सहित वार्ड पार्षद गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2017 9:46:39 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। छोटू जायसवाल उर्फ संजीव कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एक चिरैया निवासी युवक है और दूसरा वार्ड पार्षद हैं। इन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार दोनों लोगों में से चिरैया निवासी सुबोध यादव को हत्या का मुख्य लाइनर बताया गया है। जबकि दूसरा मोतिहारी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-1 के वार्ड पार्षद चंदन कुमार बताए गये है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र छोटू जायसवाल उर्फ संजीव कुमार की हत्या बीते 25 नवम्बर को कर दी गयी थी। छोटू की हत्या बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने ज्ञान बाबू चौक के पास एक चाय की दुकान पर करीब 10 बजे दिन में कर दी थी। तब से पुलिस ने करीब 40 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की। फिर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस मामले में पहली बार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।