बक्सर, (हि.स.)। एनएच -84 पर गंगा ब्रिज के समीप गुरुवार देर रात सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान ब्रह्मपुर स्टेट बैंक के मैनेजर शंभू नाथ सिंह, कैशियर सुरेन्द्र प्रसाद, फिल्ड अफसर विनय कुमार एवं चालक बिजय कुमार के रूप की गई।
बैंक प्रबन्धक शंभू नाथ को अति गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया। अन्य घायल व्यक्तियों का स्थानीयअस्पताल में इलाजरत है | घटना स्थल से लौट कर पुलिस ने बताया कि सभी बैंक कर्मी जिला मुख्यालय में आहूत एक बैठक में शामिल हो वापस अपने शाखा को लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वापसी के क्रम में इनकी बोलेरो कार स्थानीय गंगा ब्रिज के सामने एक टैंकलोरी से टकरा गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इस दुर्घटना से एनएच -84 पर लगभग तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी कठिनाई से प्रशासन ने जाम को हटाया।