ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राधा मोहन सिंह ने कहा, पांच वर्षों में किसानों की आमदनी दूनी करने के लिए चल रहा सात सूत्री कार्यक्रम
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 8:41:08 PM
राधा मोहन सिंह ने कहा, पांच वर्षों में किसानों की आमदनी दूनी करने के लिए चल रहा सात सूत्री कार्यक्रम

 पटना, हि.स.)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि देश के किसानों का पांच वर्षों में आमदनी दूनी करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात कार्यक्रम शुरू कराया है। इसी के तहत देश में 10 करोड़ और बिहार में 71 लाख किसानों के खेत की मिट्टी के हेल्थ कार्ड बने हैं। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह गुरुवार को यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल प्रदेश भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कृषि विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार और पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी हृदयनाथ​ सिंह ने भी संबोधित किया। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि उनका मंत्रालय इसके लिए लगातार प्रयासरत है कि किसानों की आमदनी बढ़े । कृषि में रोजगार के अवसर बढ़े और किसानों को अधिक से अधित लाभ मिले। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 14 प्रतिशत है जबकि बिहार में कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 19 प्रतिशत है। अर्थव्यवस्था के विकास के साथ देश स्तर पर सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान घटता जा रहा है, परन्तु कृषि पर आश्रित जनसंख्या का उसी अनुपात में कमी नही हो रही है। यह समावेशी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। देश की तुलना में बिहार की कृषि पर जनसंख्या का दबाब अधिक है। 

राज्य में कृषि के विकास के लिए प्राकृतिक संसाधन यथा उपजाऊ मिट्टी एवं जल एवं कृषि जलवायवीय परिस्थितियाँ उपलब्ध है। पिछले चार.पाँच सालों में फसल एवं बागवानी में उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ.साथ कृषि से संबद्ध क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। गत वर्ष बिहार में अनुमानित 141 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ । 

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू की है। 19 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद होगी। प्रत्येक रैयती किसानों से 200 क्विंटल और गैर रैयती किसानों से 75 क्विंटल धान खरीद की सीमा तय की गयी है। पैक्सों को प्रोत्साहन के लिए 10 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद को गति देने के लिए केन्द्रीय टीम बिहार आयी है। किसान मोर्चा के प्रभारी हृदयनाथ सिंह ने सम्मेलन में महिला किसानों का अपेक्षाकृत कम प्रति​निधित्व देख इसे बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि खेती के कामों में महिलाओं का बड़ा योगदान हैं |

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS