बिहार
ऐतिहासिक होगा 7 दिसंबर को पटना में आयोजित कृषि विकास सम्मेलन: अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 6:13:42 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि 7 दिसम्बर को पटना श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मोर्चा द्वारा आयोजित कृषि विकास सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस सम्मेलन हजारों की की संख्या में किसान प्रतिनिधि पूरे बिहार से भाग लेंगे। इसमे केंद्र और बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नित्यानंद राय, राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे।