बिहार
आयकर आयुक्त के घर से लाखों की संपत्ति की चोरी
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 9:52:44 AMछपरा, (हि.स.)। शहर के तेलपा लाला टोली में मंगलवार की रात को आयकर आयुक्त के बंद घर का ताला काट कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ती उड़ा ले गए। इस संबंध में आयकर आयुक्त मनीष कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मनीष कुमार के चचेरे भाई रणजीत कुमार ने बताया कि रात में घर पर कोई नहीं रहता है। बुधवार सुबह घर का ताला टूटा हुआ पाया देखा तो इसकी सूचना मनीष को दी गई। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है।