बिहार
डॉ राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर राज्यपाल-सीएम ने किया नमन
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 8:35:41 PMपटना, (हि.स.)। देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की 133वीं जयंती के अवसर पर राजभवन के सामने राजेन्द्र चौक में आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। राजकीय समारोह में माल्यार्पण के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की चरखा कात रही महिलाओं के बीच खादी का वस्त्र वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
राज्यपाल सत्य पाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्र घाट पहुंचकर देशरत्न की समाधि स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने भी प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन एवं गीत भी प्रस्तुत किए।