ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने वाले रेल कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 3:01:26 PM
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने वाले रेल कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज

बक्सर, (हि.स. )। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा रहा एक रेल कर्मी पुलिस दबिश के कारण तिलक रस्म के बीच ही घर से फरार हो गया। इस बाबत पहली पत्नी नेहा की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने उक्त कार्य को दिया अंजाम दिया |
पुलिस ने बताया कि नेहा परवीन और रेलकर्मी पंकज दुबे ने वर्ष 2012 में घर से भाग कर पटना में कोर्ट मैरेज की थी। जहां शादी के बाद दोनों पति –पत्नी के रूप में दानापुर रेलवे कोलोनी में विगत तीन वर्षों तक रहे। हाल फिलहाल वे दोनों डुमराँव रेलवे स्टेशन के समीप एक किराए के मकान में रह रहे थे। 
इसी बीच पंकज नेहा को बिना बताये दहेज के लिए दूसरी शादी रचाने के प्रयास में था। वह अपने इस प्रयास में सफल भी हो गया। पंकज अपनी माँ के सहयोग से एक सभ्रांत घर में शादी भी तय कर ली और बीते मंगलवार के दिन तिलक की रस्म भी पूरा कर रहा था। पहली पत्नी नेहा को इस बात की भनक लग गई और वह आनन –फानन में नगर स्थित महिला थाने को पूरी कहानी से अवगत कराते हुए पंकज के साथ हुए कोर्ट मैरेज के कागजात भी प्रस्तुत किये। इसके बाद बिना समय गवांए महिला थाना पुलिस एवं नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए तिलक की रस्म निभा रहे युवक के घर छापामारी की। 
इसकी भनक लगते ही पंकज तिलक रस्म को बीच में ही छोड़ कर फरार हो गया। इधर पूरी घटना को लेकर नेहा ने महिला थाने में अपने पति पंकज एवं उसकी माँ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करा दी है। घटना को लेकर महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने कहा लड़के पक्ष वाले को थाने पर बुलाया गया है परन्तु अब तक वे थाने में नही आये हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS