बिहार
कुढ़नी विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 10:32:02 AMछपरा, (हि.स.)| बाबा गणिनाथ गोविंद विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार को जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह व परसा प्रखंड समिति का गठन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता थे | उन्होंने संबोधन में राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए समाज को एकजुट होने तथा स्वयं का विकास करने का आह्वान किया | अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा नेता व समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार साह ने शिक्षा को समाज की मांग बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को भूखे रहकर भी तालीम दिलाने की बात कहीं | मौके पर पूर्व मुखिया रामलगन साह को पूर्वी प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया तो माड़र मुखिया अनिल साह को उपाध्यक्ष, श्याम प्रसाद को सचिव, बालदेव साह को उप सचिव, शत्रुध्न साह को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष रवि प्रसाद को, अजय प्रसाद साह को कोषाध्यक्ष, कृष्णा साह को सचिव, नागेंद्र साह को उप सचिव तथा बैजनाथ साह को कोषाध्यक्ष बनाया गया | मौके पर वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साह, मुखिया गोपाल साह, नागेंद्र साह, सुरेश साह, जिप सदस्य भगवान प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साह, रामअयोध्या साह, तुलसी साह, विद्यासागर विद्यार्थी समेत आयोजक डॉ लव कुमार साह आदि मौजूद थे |