बिहार
30 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक बिहार राष्ट्रीय पुस्तक मेला में लगेगा मुजफ्फरपुर का स्टॉल
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 10:51:56 AMमुजफ्फरपुर, (हि.स.)। दुर्गा प्रसाद चौधरी अनुसंधान संस्थान, मुजफ्फरपुर की ओर से आगामी 30 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार राष्ट्रीय पुस्तक मेला में स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें विज्ञान, इंजीनियरिंग,मेडिकल साइंस, मैनेजमेंट, पारामेडिकल, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक व नामी साहित्यकारों की लोकप्रिय पुस्तकों का स्टॉल लगाया जाएगा।
संस्थान के संयोजक अशोक भारती ने बताया कि करीब 120 स्टॉल लगाये जाएंगे। सुपर 30 व आर्यभट्ट की खोज व संस्थान के दुर्गा प्रसाद चौधरी द्वारा दुनिया की गोलाई मापने का यंत्र को चित्रमय तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। इस दौरान नवीनतम विषयो पर सेमिनार व कलाकारों द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन की अनुमति पटना प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने दुर्गा प्रसाद चौधरी अनुसंधान संस्थान, मुजफ्फरपुर को प्रदान की है।
भारती ने बताया कि हमारी संस्थान ने इस साल पहली बार सोनपुर मेला में पुस्तक मेला का आयोजन किया है। जो 3 दिसम्बर तक चलेगा। उसके बाद यह पटना में आयोजित किया जा रहा है।