निर्मली ,सुपौल ,(हि.स.)|: सुपौल जिले के सरायगढ भपटियाही प्रखंड के 12 पंचायतों में 43 सेविका और 42 सहायिका के पद पर बहाली होगी। उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लौकहा पंचायत के वार्ड संख्या 2, 4, 8 छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 ,11 ,12 ,13 शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 2, 6, 7 ,11 झिला डुमरी पंचायत के वार्ड संख्या 3,6,9 भपटियाही पंचायत के वार्ड संख्या 4 ,5 ,10 सरायगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 2 ,5, 6, 15, 16 चांदपीपर पंचायत के वार्ड संख्या 1,4 ,6 ,9 मुरली पंचायत के वार्ड संख्या 7, 9 ,10 लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या 5 ,6 ,9 ढोली पंचायत के वार्ड संख्या 1 ,2 ,3 ,5 बनैनिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 ,11, 14 पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 1 ,6 ,10 ,11 वार्ड में रिक्तियां को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर बहाली करने के लिए सुपौल डीएम बैधनाथ यादव को सीडीपीओ कार्यालय से रिपोर्ट किया गया है।