ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
गुजरात में बिहार की तरह ही हारेगी भाजपा : शरद यादव
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2017 7:15:41 PM
गुजरात में बिहार की तरह ही हारेगी भाजपा : शरद यादव

 नई दिल्ली, (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बागी धड़े के प्रमुख नेता एवं राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहे कितने भी तिकड़म लगा ले लेकिन परिणाम बिहार की तरह ही रहने वाले हैं। शरद यादव ने सोमवार को यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार को किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी सरकार करार दिया। 

शरद ने कहा, 'आज विशेष परिस्थितियों में ये बैठक (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) बुलाई गई है। इसका प्रमुख कारण आगामी गुजरात चुनाव हैं। साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिहाज से ये चुनाव बहुत अहम हैं।'

शरद ने कहा, 'हमने बड़ी मेहनत से बिहार में महागठबंधन (जेडीयू+राजद+कांग्रेस) बनाया था। इसमें पुराने जेडीयू से अलग हुए लालू यादव की पार्टी भी शामिल थी। इस महागठबंधन को बिहार की जनता ने बाकायदा दो तिहाई बहुमत दिया। लेकिन, नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सांठगांठ कर बिहार की जनता के द्वारा दिए बहुमत का अपमान किया। बिहार में भाजपा ने तमाम तिकड़म अपनाए परन्तु सफल नहीं हुए। यही हाल इनका गुजरात में भी होने वाला है।' 

जेडीयू (शरद खेमे) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव लड़ने के लिए अपने पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष छोटू भाई वसावा के नेतृत्व में भारतीय आदिवासी पार्टी का नया दल पंजीकृत कराया है। कार्यकारिणी बैठक में केरल के प्रदेश अध्यक्ष राजशेखरन को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS