ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
गुजरात में भाजपा की 'बी टीम' बनने को बेताब हैं नीतीश : अली अनवर
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2017 7:14:02 PM
गुजरात में भाजपा की 'बी टीम' बनने को बेताब हैं नीतीश : अली अनवर

 नई दिल्ली, (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बागी शरद यादव खेमे के प्रमुख नेता एवं राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने मोदी सरकार के मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों को सुपारी किलर करार दिया। अनवर ने सोमवार को यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार भारत में हिन्दू तालिबान बनाने का प्रयास कर रही है। अनवर ने कहा, 'गुजरात चुनाव में नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मदद करने के लिए 50 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। नीतीश की भूमिका आज यही रह गई है। इससे पहले नीतीश ने यही कार्य दिल्ली और उत्तर-प्रदेश में किया था।'

उन्होंने कहा, 'आज भाजपा देश को तालिबान बनाने पर तूल गई हैं। कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद आज सुपारी किलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। गुजरात में धन बल के सहारे भाजपा चुनाव लड़ रही है। हालांकि गुजरात छात्रसंघ चुनावों में भी भाजपा समर्थित एबीवीपी को पटखनी मिली है। आज आवाम मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। देश के लोग आज उम्मीद से हमारी तरफ (शरद यादव) देख रहे हैं। पार्टी गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन के साथ 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात का जनमानस आज पूरी तरह भाजपा के खिलाफ लामबंद है। अब भाजपा केवल जोड़-तोड़ की राजनीति में लगी हुई है। इसके लिए जालसाजी, तिकड़म जैसे तमाम रास्ते अपनाए जा रहे हैं। लेकिन, इनके मंसूबे कतई कामयाब नहीं होंगे।' 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS