बिहार
बिहार विधानमंडल का सत्र आरंभ
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2017 11:10:41 AMपटना, (हि.स.)। बिहार विधानमंडल का शरदकालीन सत्र सोमवार से आरंभ हो गया है। 11 बज से विधानसभा और 12 बजे से विधान परिषद की बैठक होगी। इस सत्र में प्रारंभिक संबोधन, द्वितीय अनुपूरक बजट और शोक प्रकाश की कार्यवाही होगी।
शरदकालीन सत्र एक दिसम्बर तक चलेगा सत्र जिसमें पांच बैठकें होंगी। विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विरोध-हंगामा किए जाने के आसार हैं।