बिहार
एेतिहासिक होगा 7 दिसंबर को पटना में होने वाला कृषि विकास सम्मेलन: अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2017 8:15:29 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
7 दिसम्बर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कृषि विकास सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में पूरे बिहार से किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित कई केंद्रीय और प्रदेश के नेता रहेंगे। इसकी तैयारी के लिये भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी का दौरा शुरू हो गया है। 27 नवंबर को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक आहूत है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने समस्तीपुर, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर आदि जगहों का दौरा कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं।