बिहार
मछुआरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 6:54:57 PMबक्सर, (हि.स.)। बक्सर जिला अंतर्गत दियारा के मछुआरों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को जिला समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की मछुआरों ने बताया कि उनकी यह भूख हड़ताल सरकारी टैक्स को आधार कार्ड से जोड़ने, एबाहरी मछुआरों को हटाने, मछुआरों का आवास निर्माण कराने, मच्छडदानी जाल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर है। भूख हड़ताल पर बैठे शिवजी मल्लाह एवं आत्मा बीन ने कहा कि जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों मच्छरदानी जाल के माध्यम से मछली के बच्चे को बाहरी मछुआरों को बुलाकर मरवा देते हैं जिसके कारण हम मछुआरों के समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई है। गौरतलब है कि जिले का गंगा का तटीय भांगड क्षेत्र मछली पालन के लिए मसहूर है यहां का हजारों मछुआरा परिवार मछली पालन कर गुजर-वसर करता है | इन मछुआरों ने जिला प्रसाशन पर आरोप लगाया कि वे कभी गंगा सफाई तो कभी अन्य कारण बताकर उनका आर्थिक शोषण करते आ रहे है जहां तक बात रही सरकारी स्कीम या सहायता की, तो वे सब कागजी खानापूर्ति की बात साबित हो रही है। हालात जब भूखे मरने की हो तो क्यू ना हम अपनी मांगों को लेकर लड़ते हुए मरे।