बिहार
दहेज लिये बिना शादी करने वाले नवदम्पति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामना
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 6:39:35 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा के जगदेव पथ स्थित उनके आवास पर जाकर पुत्र और पुत्रवधू को गुलदस्ता भेंटकर सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी।
गौरतलब है कि इस परिवार ने बिना दहेज शादी की है। मुख्यमंत्री द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। बिना दहेज की शादी करने वालों की कड़ी में एक के बाद एक निरंतर नाम जुड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि जो दहेज के बगैर शादी करेंगे, उनके वैवाहिक कार्यक्रम में वह जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार और नव दंपत्ति के परिजन उपस्थित थे।