बिहार
बिहार ने 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में काफी तरक्की की : उपमुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 4:22:26 PMपटना, (हि.स.)। पिछले 12 वर्षों में बिहार में कृषि क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। यह बात उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बिहार के बंटवारे के समय औद्योगिक क्षेत्र झारखंड में चला गया जिससे बिहार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गयी। बिहार के हिस्से में सिर्फ कृषि जमीन ही आयी। इसलिए बिहार सरकार ने इसे ही अपनी ताकत बनायी और कृषि का विकास करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए सामने नहीं आ रही हैं बल्कि यहां छोटे व मध्यम उद्योगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में यहां एमएसएमई क्षेत्र में निवेश काफी बढ़ा है। बिहार में बड़ी संख्या में छोटे व मध्यम वर्गीय उद्योगों की स्थापना हो रही है।