ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस नेता के पुत्र को मारी गोली, स्थिति गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 2:45:31 PM
कांग्रेस नेता के पुत्र को मारी गोली, स्थिति गंभीर

पटना, (हि.स.)। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के ज्ञानबाबू चौक पर शनिवार सुबह 10 बजे बाइक सवार कुछ अपराधियों ने कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र व वार्ड पार्षद पति छोटू जायसवाल को गोली मार दी। छोटू जायसवाल को चार गोलियां लगी हैं। उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। 

 

सूत्रों के अनुसार छोटू ज्ञान बाबू चौक पर एक चाय की दुकान पर रोज की तरह चाय पीने आये थे। इस दौरान तीन की संख्या में सफेद रंग की एक अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने छोटू जायसवाल को काफी नजदीक से गोली मारी, जो छोटू जायसवाल के सिर, सीना और बांह में लगी हैं। आनन-फानन में लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS