ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा- अर्जुन सहनी
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 9:41:21 PM
बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा- अर्जुन सहनी

मोतिहारी। राजाठाकुर।

विविध सांगठनिक पहलुओं को लेकर जिला जिला भाजपा की एक उच्चस्तरीय बैठक शुक्रवार को स्थानीय गांधी कम्पलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप बैठक शरीक हुए पार्टी के प्रांतीय मंत्री व विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के एक शुचितापूर्ण पार्टी नीतियों की बदौलत भाजपा आज न केवल देश में बल्कि दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। श्री सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कर्मठ कार्यकर्ताआें की बदौलत पूरी दुनिया में देश का डंका बजता है। उन्होंने की अगामी कार्यक्रम के बारे में 26 नवम्बर बतया कि प्रधान मंत्री की "मन की बात' बूथ स्तर पर आम आवाम को सुनाने की योजना है।  वहीं केन्द्र व राज्य के जनकल्यणकारी व विकासप्रद योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार बूथ स्तर पर किया जाना है। बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने इस आयोजन को बढ़-चढ़कर आयोजित करने को सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौक पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं0 चन्द्रकिशोर मिश्र, बसंत मिश्र, डॉ लालबाबू प्रसाद, जिप सदस्य गणेश सिंह, वीरबहादूर कुशवाहा, पप्पू पाण्डेय, सियावर सिंह व चन्देश्वर सहनी सहित 26 मंडलों के प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS