बिहार
जदयू का लालू पर पलटवार, कहा-लालू इज ग्रैंड फादर आॅफ आॅल करप्शन इन बिहार
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 7:20:52 PM पटना, (हि.स.)। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और तेजस्वी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यहां चिटर कहे जाने पर बिहार जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में लालू यादव से भी बढ़कर कोई बड़ा चिटर होगा क्या? जब जब सत्ता में आये तब लालू ने लोगों को धोखा दिया। लालू इज ग्रैंड फादर आॅफ आॅल करप्शन इन बिहार। संजय सिंह ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि लालू प्रसाद को मंडल कमीशन लागू करने के संंबंध में किताब लिखने की बजाय अपने जीवन पर किताब लिखनी चाहिए। किताब में उन्हें बताना चाहिए कैसे अपने राजनीतिक जीवन में घोटाले किये। घोटाले के जुर्म में जेल यात्रा की। उन्होंने अपने बच्चों को भी यह बताया और सिखया कि कैसे घोटाला करना है।