बिहार
अरेराज के सरेया में आग से झुलस दिव्यांग की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 7:11:35 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में सोमवार की रात आग से झुलस कर एक दिव्यांग की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक सरेया डीह टोला का 50 वर्षीय रामचंद्र महतो बताया जाता है। िमली जानकारी के अनुसार वह सोमवार की रात खाना खाकर अपनी झोपड़ी में सो गया। आधी रात को झोपड़ी के बगल में अलाव से अचानक आग लग गई। गहरी नींद लगने व दिव्यांग होने के चलते वह झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सका। उसकी झुलसकर मौत हो गई। स्थानीय मुखिया रेणु देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना से मृतक के परिजनों को तीन हजार रुपये दिये। वहीं बीडीओ अमित कुमार पाण्डेय ने भी पारिवारिक योजना का लाभ देने की बात कही।