बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर के डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम की आत्महत्या की जांच का दिया आदेश
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 4:01:14 PM पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर के वरीय उप समाहर्ता तौकीर अकरम की आत्महत्या की सम्पूर्ण घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने अकरम की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी को सम्पूर्ण घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अकरम की मौत हृदयविदारक घटना है।