बिहार
आगजनी में चार घर जल कर राख
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 12:47:31 PMछपरा, (हि.स.)। दियारा क्षेत्र के महाजी पंचायत के अहीर टोली में आगजनी में एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख हो गई। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की भी खबर है। इस घटना में भुनेश्वर गोंड, मिथलेश गोंड़, विमलेश गोंड़, रबी गोंड़ समेत अन्य लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गई।
घर के भीतर रखा नकद, आभूषण, कपड़ा, अनाज, बर्तन, बिछावन आदि सभी सामान जल गया। सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है।