बिहार
शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 12:43:54 PMछपरा, हिस)। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के डीलिया रहिमपुर दियारा क्षेत्र में रविवार सुबह शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आधा 06 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने के साथ ही हजारों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया है। इसके साथ ही 500 लीटर शराब जब्त किया गया है। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने किया। अभियान में रिविलगंज, भगवान बाजार और नगर थाना पुलिस शामिल थी।