बिहार
बिहार केसरी स श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 6:35:47 PMपटना, (हि.स.)। बिहार केसरी स्व. डा. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती शनिवार को यहां हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व की चर्चा की गई तथा उनके सपनों का बिहार बनाने के संकल्प को दुहराया गया। मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
बिहार केसरी स्व. डा. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डा. श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा स्थल के निकट आयोजित की गई, जहां पर राज्यपाल सत्य पाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।