बिहार
राजद सुप्रीमो लालू ने की चित्रगुप्त पूजा, राज्य वासियों को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 5:37:42 PMपटना, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लालू ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की कृपा से आप सबका घर परिवार शांति, समृद्धि और शिक्षा के प्रकाश से सदा भरा रहे। हर घर में शिक्षा का वास हो, सब लोग शिक्षित हों। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव ने भी चित्रगुप्त पूजा की बधाई राज्य वसियों को दी।