बिहार
मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 11:37:12 AMछपरा, (हि.स.)। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के बसंत गांव में शुक्रवार की रात मछली मारने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें दो महिला समेत 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से छह गोलियां भी चली लेकिन फारिंग से कोई हताहत नहीं हुआ।