बिहार
छठ के दिन गंड़क नदी में भी पुलिस करेगी पेट्रोलिंग
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 6:29:29 PMबगहा, (हि.स.)| पुलिस जिला में होने वाले छठ घाटों को लेकर बगहा पुलिस अधीक्षक ने बगहा शहर के विभिन्न घाटों का मुआयना करके सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिया है। खबर के मुताबिक छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर अनुमण्डल प्रशासन ने अस्सी घाटों पर छठ लगाने को दिशा-निर्देश जारी किया है।
सभी घाटों पर निगरानी के लिए मैजिस्ट्रेट बहाल किए गये हैं। अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों पर गोताखोर के अलावा नाव रखने को कहा गया हैं। वहीं बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने आज बगहा शहर स्थित कई घाटों का मुआयना करके सुरक्षा की समीक्षा की है। पुलिस सूत्रों का बताना है कि सभी घाटों पर पुलिस बल मौजूद रहेंगॆ। कुछ घाटों को विशेष सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, चिह्नित घाटों पर पुलिस सतर्कता ज्यादा रहेगी। छठ के दिन गंड़क नदी में पुलिस पेट्रोलिंग भी करेगी।