बिहार
जाइलो कार और ऑटो में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 6:25:30 PM जमुई, (हि.स.)। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महना पुल के समीप मुख्य मार्ग पर एक जाइलो कार व ऑटो रिक्शा में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन के चालक सहित दो यात्री गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार नवादा की ओर से आ रही जाइलो कार और सिकंदरा की तरफ से आ रही ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गई और चालक सहित एक सवार यात्री गम्भीर रूप जख्मी हो गया। जबकि जाइलो कार का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं।
ऑटो सवार बबलू रविदास (32 वर्ष), अलीगंज निवासी मो. अख्तर (28 वर्ष) व जाइलो कार चालक मो. एकराम (30 वर्ष) नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव का निवासी बताया जाता है। ऑटो सिकंदरा से केला लेकर अलीगंज बाजार आ रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए अलीगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी मो. अख्तर की मौत नवादा ले जाने के क्रम में हो गई।