बिहार
बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 11:16:58 AMछपरा, (हि.स.)। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभेपुर गांव की 10 वर्षीया एक बच्ची के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार की रात उस समय यह घटना हुई, जब बच्ची दीपावली की दीया जला रही थी। उसी दाैरान आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची रोती-बिलखते घर पहुंची तो परिजनों काे पता चला। इस घटना से पूरे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तमाम ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।