ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपाइयों ने महादलित टोला में मनाई दीपावली
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 11:15:56 AM
भाजपाइयों ने महादलित टोला में मनाई दीपावली

दरभंगा, (हि.स)। जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत साहो पंचायत के महादलित बहुल लंका टोला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भारतीय उपमहाद्वीप में निवास करने वाले सभी लोगों को सहोदर मानती है। समाज में विदेशी आक्रमणों के कारण उत्पन्न हो रहे भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंदगी , गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद जैसी रावणत्व से समाज की मुक्ति हेतु एक अभियान चलाया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी गरीब मलिन बस्तियों में अंत्योदय के उद्देश्य से दीपावली मना रही है। साथ ही हमलोग दीनाभद्री के गहवर में यह प्रार्थना करते हैं कि भारतीय समाज से गंदगी, गरीबी, जातिवाद, भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद, आतंकवाद जैसे अंधकार से मुक्त समाज की स्थापना हो। 

ठाकुर ने लंका टोला स्थित दीनाभद्री के गहवर में दीप जलाए और दीपावली पूजन के बाद टोलावासियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया। बाद में गहवर के पंजियार द्वारा पाग, माला, दोपट्टा से ठाकुर को सम्मानित किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के साथ जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार, जदयू के सुनील झा, ताराकांत मांझी, मणीष ठाकुर, प्यारेलाल ठाकुर इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS