ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ राहत राशि वितरण में अनियमितता को लेकर जाप का प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 6:42:57 PM
बाढ़ राहत राशि वितरण में अनियमितता को लेकर जाप का प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

किशनगंज, (हि.स.)। बाढ़ राहत राशि वितरण में अनियमितता को लेकर जन अधिकार पार्टी ने टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जाप के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रो. मुस्सबीर आलम ने किया। इस मौके पर जाप नेता प्रो. आलम ने प्रखंड आपदा प्रबंधन पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र की कई ऐसी पंचायतों में राहत राशि से लोगों को वंचित कर दिया गया है जिसमें हाटगांव पंचायत में करीब 95%फीसदी ग्रामीणों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिली है जबकि यह क्षेत्र विगत 12 अगस्त को आई बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में खाने पहनने की सामग्री तहस-नहस हो गयी थी । 

उन्होंने कहा कि झुनकी मुशहरा पंचायतवासियों में भी राहत राशि नहीं मिली है। जाप के धरने के दौरान ही प्रखंड मुख्यालय में राहत से वंचित ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा खड़ा कर दिया और राहत राशि की मांग करने लगे। मौके पर संबंधित अधिकारी समझा बुझा कर भारी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। अधिकारियो ने मामले की जांच कर सभी बंचितों को राहत वितरण करने का आश्वासन भी दिया। इधर धरना प्रदर्शन में भी बंचित लोगों तक राहत पहुचाने की मांग की गई। मौके पर धरना को संबोधित करने में युवा प्रखंड अध्यक्ष डा. हुमायूं, नोबहार नाजिर आदि कई प्रमुख थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS