बिहार
चाकू मारकर युवक को किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:38:21 PMछपरा, (हि.स.)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकारी गांव में मंगलवार को खेलकूद के दौरान एक युवक को दूसरे युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को गांव के युवक सिपाही की भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ की प्रेक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसमें विशाल कुमार सिंह को चाकू मार दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल से भी इलाज नहीं हो पाया। युवकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
चिकित्सक के अनुसार विशाल को हार्ट के नजदीक चाकू लगा है। इससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस संबंध में खबर लिखने तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।